रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग ने औपचारिक रूप से इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में मानसून पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून आज छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, बीजापुर, नजिमाबाद, दुर्ग, बक्सर, डालटनगंज, सिद्धार्थ नगर हैं, मानसून के आगे बढऩे के ये अनुकूल परिस्थितियां बानी हुई है।
मानसून प्रवेश के साथ ही अब खेती किसानी के कामों में तेजी आने वाली है। किसानों सहित लोंगो के खिले चेहरे खिल उठे हैं। मानसून के साथ ही प्रदेश कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में बारिश को दौर शुरू हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को राजधानी में रात बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। इसके साथ ही बादलों ने प्रदेशभर में अपना डेरा डला है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले दो तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी के अनुसार गुरूवार को दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना के कुछ और भाग, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के कुछ भाग, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के सभी भाग, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगेटिक पश्चिम बंगाल के कुछ और भाग, झारखंड और बिहार पहुंच गया है।
मानसून की उत्तरी सीमा रत्नागिरी, रायचूर, खम्मम, मलखानगिरी, परलाखमुंडी, हल्दिया, बोकारो, पटना, रक्सौल है। मानसून को आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल है।
इधर एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से उत्तर प्रदेश के मध्य भाग तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी-तटीय आंध्र प्रदेश के उत्तरी भाग-दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ अंधड़ चलने वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने और अधिकतम तापमान में गिरावट लगातार जारी रहने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर स्थित है।