रायपुर

अमेरिका में मोदी की चुनिंदा लोगों से चर्चा, इनमें हमारे अनुराग भी
23-Jun-2023 7:37 PM
अमेरिका में मोदी की चुनिंदा लोगों से चर्चा, इनमें हमारे अनुराग भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। पीएम नरेंद्र मोदी से अमेरिका में मुलाकात करने वाले यह शख्स हैं अनुराग मैराल। अनुराग रायपुर राजातालाब के इंद्रावती कालोनी में पले बढ़े। सेंटपॉल स्कूल ये हायरसेंकंडरी पास आऊट अनुराग, इस समय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एड्यूटेंट प्रोफेसर ऑफ मेडिसिन है। साथ ही वह यूनिवर्सिटी के ग्लोबल आऊटरिच प्रोग्राम के डायरेक्टर हैं। पीएम मोदी ने अमेरिका में बसे चुनिंदा  भारतीय डॉक्टरों और प्रोफेशनल्स को चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। इनमे अनुराग भी शामिल हैं। अनुराग कैनाल रोड की ढाल पर 32 क्वार्टर कहलाने वाले कॉलोनी में रहने वाले पुजारी स्कूल के पूर्व प्राचार्य और बीईओ रहे  पीएस. मैराल के पुत्र हैं।


अन्य पोस्ट