रायपुर
जयस्तम्भ से फाफाडीह चौक तक हाई- लो टेंशन लाईन शीघ्र ही अंडर ग्राउंड
22-Jun-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जून। महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की अंडर ग्राउंड केबलिंग योजना के अन्तर्गत लगभग 8 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह चौक तक हाई टेंशन और लो टेंशन विद्युत पावर लाईन को भूमिगत कार्य का श्रीफल फोडक़र शुरू किया। इस मौके पर रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। ढेबर ने अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने कहा। साथ ही जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से तेजी से रायपुर के मुख्य मार्ग को स्मार्ट रोड का सुन्दर विकसित स्वरूप देने प्राथमिकता से पूर्ण करवाने करवाने निर्देशित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे