रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जून। राजधानी के एक कारोबारी ने लाखों रूपए की ठगी का मामला सामने आया है। भोपाल की कम्पनी ने कोयला कारोबारी को खराब क्वालिटी का मशीन डिलीवर कर 21लाख 60 हजार रूपए धोखाधड़ी की है।
पुलिस के मुताबिक 21 जून को संजय वर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्टील सिटी अवंति विहार खम्हारडीह में रहता है। जिसका कृष्ण कुंज के सिविल लाइन में कोयले का कारोबार करते हैं।
जिसने 2022 में भोपाल की कम्पनी को कोयला की गुणवत्ता परिक्षण मशीन के लिए आर्डर किया था। जिसके लिए भोपाल के एक कम्पनी के संचालक इंद्रपाल गुप्ता को मशीन के लिए एडवांस किस्त में 21लाख 60 हजार का भुगतान किया था। जिसके बाद इंद्रपाल इंद्रपात ने 2022 में किया हुआ आर्डर पर मांगी गई मशीन न भेज कर खराब क्वालिटी का मशीन को भेजा। जिसे संजय वर्मा के द्वारा जांच करने पर वह आर्डर किए गए कम्पनी का नहीं था। मशीन की गुण्वत्ता भी खराब पाई गई। जिस पर संजय वर्मा ने भोपाल के कम्पनी में फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया। मशीन वापसी की बात से मुकरने लगा। जिस पर संजय वर्मा ने सिविल लाईन थाना जाकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर इंद्रपात के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर बताए गए नम्बर से आरोपी की पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि संजय वर्मा के बुधवार शाम को ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आर्डर कापी और मशीन की जांच कर कम्पनी के संचालक से पूछताछ की जा रही है।