रायपुर

इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 25 जून को
22-Jun-2023 7:13 PM
इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 25 जून को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जून। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा-2023 की परीक्षा 25 जून को आयोजित की जाएगी। यह दो पालियों में होगी, प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।  कलेक्टर डॉ भुरे ने इस परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रूचि शर्मा को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया है।


अन्य पोस्ट