रायपुर
कल्पना ने पिता की हत्या कबुला, बेटे ने किया अंतिम संस्कार
21-Jun-2023 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 जून। शहर से लगे तिल्दा के ग्राम बिलाड़ी के हुबलाल भारती का शव पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उसके बड़े बेटे अलबर्ट भारती 29 वर्ष को सौंप दिया है। उसने अंतिम संस्कार भी कर दिया। हुबलाल की हत्या उसकी बेटी कल्पना भारती ने सोमवार रात की थी। उसने हत्या कबुल लिया। बेटी को तिल्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार,मृतक हूबलाल भारती से आरोपी और उसकी 9 बेटियां परेशान रहतीं थीं। उनका एक भाई भी है। किसी ने भी बड़ी बहन कल्पना भारती को रोका नहीं। उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है । आज सुबह खबर मिलने पर तिल्दा पुलिस ने कल्पना को गिरफ्तार कर लिया है। वह भाठापारा शहर के एक ब्यूटीपार्लर में मेकप का काम करती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे