रायपुर
सीएम ने लगाई सोने की झाडू
20-Jun-2023 5:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में राज्यपाल हरिचंदन, सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत,सांसद ज्योति ना महंत, विधायक बृजमोहन अग्रवाल दंपत्ति, विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर, पूर्व सांसद नंदकुमार साय भी पूजा अर्चना में शामिल हुए। सीएम ने पहले मंदिर में हवन पूजा किया फिर प्रतिमाओं को सिर पर विराजित करके रथ तक लेकर आए।मुख्यमंत्री ने रथयात्रा से पहले छेरापहरा (रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना) की रस्म अदा की।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे