रायपुर

81 आयकर उपायुक्त, सहायक और अतिरिक्त उपायुक्त के तबादले
19-Jun-2023 7:23 PM
81 आयकर उपायुक्त, सहायक और अतिरिक्त उपायुक्त के तबादले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी/एमपी ने स्थानीय स्तर पर लोकल प्लेसमेंट कमेटी की सिफारिश पर संयुक्त सर्किल में कार्यरत 81 उपायुक्त, सहायक,अतिरिक्त आयुक्तों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार दिया है। इन सभी को 20 जून और 3 जुलाई तक नई जगह पदभार लेने कहा है। इनके बाद अबइस सप्ताह इंस्पेक्टर, और लिपिक वर्ग के कर्मचारियों की भी सूची जारी होने के संकेत हैं । जारी आदेश के अनुसार उपायुक्त अपील अंबालाल नायक यथावत रायपुर में पदस्थ किए गए हैं।

संयुक्त निदेशक विपिन अहिरवाल अनवेषण भोपाल को रायपुर संयुक्त प्रभार, बीरेन्द्र कुमार संयुक्त आयुक्त मुख्यालय से रेंज-1 रायपुर, पी महेश संयुक्त आयुक्त टीडीएस से ऑडिट, राम तिवारी अतिरिक्त आयुक्त सेटलमेंट रायपुर से ऑडिट 1, 3 रायपुर भिलाई, सुरजीत सिंह नैन संयुक्त आयुक्त ऑडिट 1 बिलासपुर से रायपुर कोरबा, आशुतोष सिंह उपायुक्त टीडीएस रायपुर से अनवेषण भोपाल रायपुर, डीएस मीणा अनवेषण रायपुर से टीडीएस, धर्मेन्द्र सिंह ऑडिट 1, 2, 3 रायपुर को 1,1,1 का प्रभार, जीबी सूर्यमं सहायक आयुक्त ऑडिट भिलाई से ऑडिट 1, 4, 1, 1,3,1 इंदौर, दिनेश श्रीवास्तव 1, 4,1 रायपुर इंदौर से इंदौर, खडसे अनिल राव उपायुक्त सेटलमेंट रायपुर-2 से ऑडिट 1,31, रायपुर भिलाई, नवल जैन आडिट 1, 3,1 रायपुर से अनवेषण भोपाल रायपुर, रतनेश शर्मा उपायुक्त 1,1 भिलाई से अनवेषण भोपाल रायपुर, एसके बैरवा ऑडिट को बिलासपुर कोरबा के प्रभार, श्वेता कमलेश पाटिल डीसी-1रायपुर से अनवेषण भोपाल बिलासपुर, तरन्नुम वर्मा आडिट, 111 रायपुर से अनवेषण भोपाल बिलासपुर।


अन्य पोस्ट