रायपुर
महिला बाल विकास पर्यवेक्षक संघ की रेखा जिला अध्यक्ष
19-Jun-2023 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास पर्यवेक्षक कल्याण संघ के रायपुर जिला शाखा के चुनाव हुए। इसमें श्रीमती रेखा राजपूत सर्वाधिक वोट हासिल कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित हुई। उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा और सह सचिव श्रीमती सरोज खोबरागड़े को बनाया गया। ये चुनाव छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय में रविवार को ह्ए।
निर्वाचन अधिकारी सी एल दुबे, पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री उमेश मुदलियार, छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास पर्यवेक्षक कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष श्रीमती ऋतु परिहार सचिव जयश्री साहू की उपस्थिति में हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे