रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जून। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस समय थमा हुआ है।
यह तीन दिन पहले कर्नाटक,तमिलनाडु की सीमा पर अवस्थित था ,जो वहीं पर है। इसके पीछे मुख्य कारण बिपरजॉय तूफान को बताया जा रहा है। मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि तूफान के 21 तक कमजोर होने के संकेत हैं और उसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा।
एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल दिनांक 17 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में कल अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीष्म लहर चलने तथा 1-2 जिलों में उष्ण रात्रि रहने की संभावना है। यह, रात का तापमान 30 डिग्री या उससे अधिक होने पर ही घोषित किया जाता है प्रदेश के मध्य भाग में 1-2 जिलों में भीषण ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के सभी जिले शामिल हैं।