रायपुर

विथड्राल लिमिट की जानकारी लेने गुगल से बैंक का नंबर निकाला, 2 लाख की ठगी
16-Jun-2023 7:14 PM
विथड्राल लिमिट की जानकारी लेने गुगल से बैंक का नंबर निकाला, 2 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके  में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। बैेंक कस्टमर सर्विस के नाम पर दो लाख रूपए ठगे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात फोन धारक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

पुरानी बस्ती थाने में प्रशांत शुक्ला निवासी अभिनंदन टावर भाठागांव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रशांत का बचत खाता इंडियन बैंक सुपेला भिलाई में है। लगभग पंद्रह दिन पूर्व अपने उक्त खातें से दो लाख रुपये नकद निकाले थे।

प्रशांत शुक्ला ने बताया कि उसे बैंक कर्मचारी ने कहा कि नियम के अनुसार दो लाख रुपये से अधिक नकद रकम नहीं निकाल सकते। उसने जब अन्य बैकों से पता किया तो जानकारी मिली कि रकम निकालने की कोई निश्चित सीमा नहीं है। इसके पांच जून को बैंक में फोन किया तो पास बुक में दिए गए नंबर पर फोन नहीं लगा। गूगल से सर्च करके फोन किया। नकद राशि निकालने की सीमा के बारे में पूछा। फोन धारक ने आनलाइन फार्म भरवाकर एटीएम कार्ड का डिटेल मांगा।

बुजुर्ग ने पूरा डिटेल भरकर दिया। इसके बाद एक एप डाउन लोड करवाया और कुछ जानकारी लेकर एप को डिलिट करवा दिया। इसके बाद खाते से दो लाख रुपये कट गए। प्रार्थी ने फोन में पैसे कटने का मैसेज आया तो वह समझ गया कि आनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। तत्काल स्थानीय बैंक जाकर अपना एकाउंट सीज करवा कर थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात मोबाइल नम्बर और बैंक ट्रांजेक् शन की जानकारी लेकर आरोपी की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट