रायपुर

8 लाख लूटने वाले तीन लूटेरे गिरफ्तार, 6.42 लाख बरामद
16-Jun-2023 7:12 PM
8 लाख लूटने वाले तीन लूटेरे गिरफ्तार, 6.42 लाख बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। कल रात अभनपुर के पास हुई 8 लाख की लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक अभनपुर का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। पुलिस के मुताबिक 15 जून की रात  गोबरानवापारा क्षेत्रांतर्गत शिवांस स्कूल पास यह वारदात हुई थी। लुटेरे अमन दुबे की मोटर सायकल के सामने अपनी मोटर सायकल टिका कर रकम लूटा था। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों के समक्ष मामले का खुलासा किया, और आरोपियों को पेश किया। उल्लेखनीय बात यह है कि पुलिस ने लूटेरों से 6.42 लाख रूपए बरामद किए।

अग्रवाल के मुताबिक सभी आरोपी अमन के साथ मारपीट करते हुए चाकू से वार कर नोटों से भरे बैग, मोटर सायकल एवं आईफोन को लूट कर फरार हो गये थे। उनसे पुलिस ने पल्सर मोटर सायकल एवं आईफोन कुल कीमत है लगभग 8,50,000/- रूपये जब्त किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं चाकू को जब्त किया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी हुलास साहू पूर्व में बलवा/हत्या का प्रयास/आर्म्स एक्ट के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध।

अमन कुमार दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुभाष अग्रवाल के कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्रोजेक्ट इंचार्ज के पद पर काम करता है। जहां अभनपुर से पांडुका तक एनएच 13सी का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को सुभाष अग्रवाल ने अमन को  लेबर पेमेंट का पैसा लेने के लिये रायपुर बुलाया गया था। जहां सुभाष अग्रवाल के निवास स्थान स्वर्ण भूमि कॉलोनी रायपुर में उससे  7,30,000 रूपए बैग में लेकर रायपुर से विधान सभा रोड, थनौद चौक के रास्ते  अभनपुर डामर प्लांट आ गया था। रात्रि में करीबन 10.00 बजे बैग में रखे पैसे को लेकर अपनी बाईक सीजी 05 एपी 0810से गोबरानवापारा के लिये निकला था।

जो ग्राम हसदा के पास 2 बाईक में 5 व्यक्ति उसके आगे पीछे चलने लगे। जिसे रास्ते पर अज्ञात व्यक्तियों ने घेर लिया। और मारपीट करने लगे जिसका विरोध करने पर अपने पास रखे चाकू से बैग मे रखे पैसो, बाईक और फोन को लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने धारा 397 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया। मुखबीर लगाकर आरोपियों की पतासाजी की गई। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर बताए गए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर हुलास साहू को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिल कर घटना को स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर उसके अन्य साथी चमनदास उर्फ सिंधी उर्फ छोटू, सन्नी ध्रुव को गिरफ्तार किया। विरूद्ध थाना अभनपुर में मारपीट, चोरी, आगजनी, तोड़-फोड़, आबकारी एक्ट सहित आधा दर्जन अपराध है पंजीबद्ध जिनमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।


अन्य पोस्ट