रायपुर
गुढिय़ारी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, डॅाक्टर हटाई गई
16-Jun-2023 7:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जून। हमर अस्पताल गुढिय़ारी में दो दिन पहले गर्भवती और नवजात शिशु के इलाज में लापरवाही के चलते मौत मामले में अस्पताल की प्रमुख डॉ. नेहा अग्रवाल को हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ भेनूज कुमार सिन्हा, शिशु रोग विशेषज्ञ को अस्पताल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। उनका आरोप था कि दोपहर चेकअप के बाद डॉ. नदारद हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे