रायपुर

टीम ढेबर का चुनावी फैसला बड़े लोगों के यूजर चार्ज में वृद्धि, आम रहवासियों के लिए कटौती
16-Jun-2023 7:10 PM
टीम ढेबर का चुनावी फैसला बड़े लोगों के यूजर चार्ज में वृद्धि, आम रहवासियों के लिए कटौती

मात्र 100 रू. नल कनेक्शन का नियमितीकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 जून। महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में गुरूवार को एमआईसी की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लोकलुभावन प्रस्ताव मंजूर किए गए । इसमें बड़े लोगो पर यूजर चार्जेस में डेढ़- दो गुना वृद्धि कर आम रहवासी केलिए बड़ी कटौती की गई है। बता दे कि रायपुर निगम क्षेत्र में चार विस सीटों के 70 वार्ड आते हैं। ढेबर भी टिकट के दावेदारों में शामिल हैं।

आयुक्त मयंक चतुर्वेदी समेत सभी  एमआईसी सदस्यों के साथ विभागों के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थित रहे। इसमें  38  एजेण्डों पर निर्णय लिया ।

एमआईसी ने अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने नियमों को शिथिल करते हुए  3 माह के भीतर नियमितिकरण  करने का अवसर दिया है। इसके बदले में शुल्क  100 रू. प्रति कनेक्शन एवं  जलकर की वसूली नियमितिकरण वर्ष से संपत्तिकर के साथ लेने का निर्णय लिया ।

 एमआईसी ने  100 -200 बिस्तर के बीच की निजी चिकित्सालय नर्सिंग होम पर 66 हजार रू. प्रति वर्ष लिये जा रहे यूजर चार्ज को बढाकर 1 .60 लाख , 200 बिस्तरों से अधिक वालों पर 66 हजार रू. को   बढ़ाकर  2 लाख 40 हजार रू.  और शॉपिंग मॉल पर वर्तमान में लिये जा रहे 90 पैसे प्रति वर्गफीट प्रति माह की दर से यूजर चार्ज वसूलने  सा निर्णय लिया। एमआईसी ने शहरवासियों को यूजर चार्ज से आंशिक छूट देने का निर्णय  लिया । महापौर  ढेबर ने बताया कि वर्तमान में आवासीय क्षेत्र में 360 रू. प्रति वर्ष यूजर चार्ज 500 वर्गफीट तक लगता है। इससे 60 रू. कम कर 300 रू.  501 से 1000 वर्गफीट के आवासीय क्षेत्र पर 480 रू.  में  से  80 एवं 1000 से 2400 वर्गफीट केे लिए जा रहे 840 रू. में 90 रू.  कम कर 750 रू. प्रति वर्ष यूजर चार्ज प्रस्तावित किया है।


अन्य पोस्ट