रायपुर

चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक गिरफ्तार
16-Jun-2023 7:08 PM
चाईल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक गिरफ्तार

रायपुर, 16 जून। सिविल लाईन इलाके में मोबाइल पर बच्चों की अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने के मामले में भावेश पटेल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से मोबाइल जब्त किया। एनसीआरबी नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साईबर सेल रायपुर को आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।  साईबर विंग की टीम ने  मोबाइल नम्बर और सोशन मीडिया अकाऊंट को सर्च कर आरोपी की पहचान भावेश पटेल निवासी डॉ. राजेन्द्र नगर के रूप में की गई। भावेश पटेल अपने मोबाईल से बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में शेयर किया था। जिस पर सिविल लाईन पुलिस की टीम पतासाजी कर आरोपी भावेश पटेल  को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मोबाईल फोन जप्त  धारा 67बी आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट