रायपुर

शुक्रवार को पाटन से कांग्रेस शुरू करेगी बूथ प्रबंधन शिविर
15-Jun-2023 7:35 PM
शुक्रवार को पाटन से कांग्रेस शुरू करेगी बूथ प्रबंधन शिविर

17 को रायपुर में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जून। बूथ प्रबंधन सहित विधानसभा चुनाव  के विभिन्न पहलुओं से प्रशिक्षित कराने के उद्देश्य से कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 16 जून  को सुबह 10 बजे पाटन से शुभारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण शिविर का दूसरा सत्र 17 जून सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर में आयोजित होगा।

18 जून को रामपुर, लोरमी, मुंगेली, कोटा, बिल्हा, बेलतरा एवं मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में तथा 19 जून को अकलतरा, जांजगीर-चांपा, जैजेपुर, पामगढ़, बलौदाबाजार एवं भाटापारा  क्षेत्र में  आयोजन किया जायेगा।

प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के पहलुओं पर, विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे, शिविर में प्रशिक्षार्थी के रूप में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समस्त सेक्टर, जोन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रतिनिधि तथा विधानसभा क्षेत्र में निवासरत निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग में नियुक्त पदाधिकारी भाग लेंगे। विधानसभास्तर में प्रशिक्षित कांग्रेसजन बूथस्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।


अन्य पोस्ट