रायपुर
रायपुर, 15 जून। भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय मॉडल कैरियर सेंटर जबलपुर एवं विशेष रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिये उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन 20 एवं 21 जून को सुबह 10 बजे से विशेष रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, सिविल लाइन्स रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. श्रीमती शशी अतुलकर ने बताया कि दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु छत्तीसगढ़ के समस्त दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर व्यावसायिक, कैरियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट केम्प एवं उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन कराया जाता है। दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षा जैसे- पीईटी, पीपीटी, पीएटी, प्रीएमसीए, प्री बीएसी नर्सिंग, प्री एमएसी नर्सिंग, पीचडी, प्री बीएड इत्यादि प्रवेश परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर कॉलेज में प्रवेश के समय एवं नौकरी प्राप्ति के समय पात्रता प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।