रायपुर

बिलासपुर महारैली की तैयारी में जुटे आप नेता
14-Jun-2023 8:26 PM
बिलासपुर महारैली की तैयारी में जुटे आप नेता

रायपुर, 14 जून। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के आव्हान पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान 2 जुलाई को  बिलासपुर न्याय धानी में साइंस कॉलेज मैदान में महारैली व जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी हेतु प्रदेश प्रभारी संजीव झा विधायक दिल्ली सरकार तथा आप पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी रायपुर में डटे हुए हैं। महारैली जनसभा को सफल बनाने विधानसभा वार कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से जनसंवाद कर रहे हैं। आज दोपहर रायपुर दक्षिण तथा कल रायपुर पश्चिम और उत्तर विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सबको महती जिम्मेदारी आवंटित की गई। आज के बैठक में गोपाल साहू, मुन्ना बिसेंन, सूरज उपाध्याय, रविंद्र सिंह ठाकुर, विजय कुमार झा, नंदन कुमार सिंह, वीरेंद्र पवार, संतोष कुशवाहा, नरेंद्र ठाकुर, अजीम खान, महेंद्र बिसेन, रघुनाथ सिंह, एस एस ठाकुर अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट