रायपुर
बरतन खटकने का मतलब मदभेद नहीं
रायपुर, 14 जून। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रंजित रंजन ने बुधवार को भिलाई में एक बड़ी घोषणा कर दी। यह घोषणा चुनाव से पहले की गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मध्यप्रदेश, राजस्थान की तरह पांच सौ रूपए में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। वह राज्यों में फ्री योजनाओं को लेकर बयान दे रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने जब-जब सब्सिडी दी है तब बाजार में मंदी नहीं आई। केन्द्र ने जनता को एलपीजी सिलेण्डरों में कोई सब्सिडी नहीं दी है। रंजन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश में नफरत फैला रही है, और हिन्दू-मुस्लिमों के बीच में मतभेद फैलाकर दंगे करवाना चाहती है। एक लंबे अरसे बाद छत्तीसगढ़ आई रंजित रंजन ने प्रदेश कांग्रेस में मतभेद से इंकार किया। उन्होंने कहा कि बर्तन खटकने का मतलब मतभेद नहीं होता। चार राज्यों में कांग्रेस की सरकारें वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार मनरेगा का पैसा राज्यों को नहीं दे रही। कांग्रेस केन्द्र सरकार कच्चा चिट्ठा खोलेगी।