रायपुर
रायपुर, 14 जून। मौदहापारा इलाके में कल्लू गैरेज के पास मारपीट हो गई। बदमाशों ने किसी पुरानी बात पर गैरेज के पास रास्ता रोककर घनश्याम रक्सेल से मारपीट की। उसकी बाईक को भी तोड़ी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की है। जहां स्वीपर मोहल्ला मौदहापारा में रहने वाले घनश्याम रक्सेल ने थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। घनश्याम ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह गैरेज से घर वापस आ रहा था। इसी दौरान अंकुश रात्रे और उसके साथी वहां पर आ गए और पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर लात घूसों से पिटने लगे। और वही ंपास खड़ी उसकी गाड़ी में भी तोडफ़ोड़ करने लगे। जिसकी शिकायत घनश्याम ने थाना में दर्ज कराई।
इधर नेवरा मे सबा आटो पार्टस के पास उधार पैसा के लेनदेन को लेकर पिंकी ठाकुर से गाली गलौज,मारपीट हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सादिक खान और उसके तीन साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पिंकी ठाकुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एमआईजी कालोनी डीडी नगर मे रहती है। जो किसी काम से तिल्दा नेवरा गई थी। जहां पर वह सबा आटो पार्टस के दुकान केपास खड़ी थी। वहीं पर सादिक और उसके साथी वहां आ गए और उधार पैसा की लेनदेन की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे और उसकी स्कूटी में भी तोडफ़ोड़ करने की। पिंकी ने इसकी रिपोर्ट नेवरा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,506,323,427,34 का अपराध दर्ज किया है।