रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जून। बीस करोड़ की लागत से तैयार वन विभाग द्वारा निर्मित ऑक्सीजोन इन दिनों अपनी दुर्दशा को प्राप्त हो गया है। कलेक्टोरेट से लगे इस आक्सीजोन के सभी पेड़ - पौधे, छोटे-छोटे वॉर पांड सब सूख चुके हैं, इनमें डाली गई मछलियाँ या तो मर गई या किसी के घर पक फिश फ्राई हो गई ।
वन विभाग ने तेज गति से बनाकर सीएम से जुलाई-20 में उद्घाटन कराया था। उसके बाद इसके रखरखाव के लिए नगर निगम को सौंपा । और निगम ने स्मार्ट सिटी कंपनी को।यहां सैकड़ों छोटे बड़े पेड़ों के बीच1.39 किमी या वृताकार पाथ है। जो मार्निंग वॉकर्स के लिए मुफीद है। लेकिन देखरेख के अभाव में यह अब अड्डे बाज युवकों का केंद्र हो गया है । जुलाई में उद्घाटन के बाद दिसंबर में लोहे के ग्रिल की बाउंड्री और गेट चोरी होने लगे ।
हाल में निगम के एक बड़े अधिकारी ने दौरा कर महज दो वर्ष में इसकी दुर्दशा देखी। और तत्काल निगम, स्मार्ट सिटी के संयुक्त मद से 1.50 करोड़ रूपए की योजना मंजूर की। ईई राजेश राठौर ने बताया कि शेष काम दोनों मिलकर करेंगे ।