रायपुर

रायपुर आयुक्त संजय अलंग ने पदभार संभाला
14-Jun-2023 8:15 PM
रायपुर आयुक्त संजय अलंग ने पदभार संभाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। नए संभागायुक्त डॉ संजय अलंग  ने आज रायपुर में कार्यभार संभाल लिया। डॉ अलंग सुबह रायपुर कमिश्नर कार्यालय पहुँचे विधिवत् पदभार ग्रहण किया। डॉ. अलंग इसके पहले बिलासपुर संभाग के आयुक्त थे। वे 2004 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।

कार्यालय में प्रभारी कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने नये आयुक्त का स्वागत किया और जिले की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नये आयुक्त का स्वागत किया गया। पदभार सँभालते ही डॉ अलंग ने पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया और अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

उन्होंने सभी को जनहित में अपनी पूरी क्षमता और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जि़ला पंचायत के सीईओ अविनाश मिश्रा,डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ज्योति सिंह और श्रीमती सरिता तिवारी  सहित कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट