रायपुर

स्मार्ट सिटी ने मांगे सुझाव हेल्पलाइन नंबर जारी
14-Jun-2023 8:01 PM
स्मार्ट सिटी ने मांगे सुझाव हेल्पलाइन नंबर जारी

रायपुर, 14 जून। मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा 24 घंटा जलापूर्ति परियोजना और शहर के 7 स्थानों पर अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य प्रगति पर है।  इन योजनाओं के निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों की सुविधा/सुझाव/ फीडबैक अथवा किसी समस्या के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के दूरभाष (मोबाइल) क्र. 88273 64269  पर सभी कार्यालयीन दिवसों पर प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक आम नागरिक अपनी शिकायत/सुझाव /फीडबैक दर्ज करा सकेंगे।


अन्य पोस्ट