रायपुर
326 हज के लिए रवाना
13-Jun-2023 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। हज 2023 के लिए नागपुर के अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से राज्य के 326 हाजियों का पहला जत्था रवाना हुआ।
इस मौके पर विशेष रुप से खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जीव जंतु बोर्ड के अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर ने उपस्थित होकर प्रदेश के हज यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन, सदस्य मौलाना कारी अशफाक अंजुम, मौलाना कारी इमरान अशरफी मोहम्मद इमरान, शमीम अख्तर, अब्दुल रज्जाक खान, मोहम्मद रियाज , अब्दुल इमरान जावेद नाना अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद अनवर मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे