रायपुर

अभनपुर के पास लाश मिली
12-Jun-2023 9:03 PM
अभनपुर के पास लाश मिली

रायपुर, 12 जून। राजधानी  से लगे अभनपुर के जामगांव के पास सडक़ किनारे सोमवार सुबह एक लाश मिली है। लाश के पास में ही एक काले रंग की स्कूटी भी मिली है जो क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।  थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह 7 बजे के आसपास सडक़ किनारे एक लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद लाश को बरामद कर लिया गया है। मृतक की अभी शिनाख्त की जा रही है। पास में ही एक एक्टिवा भी मिली है जो क्षतिग्रस्त हो गई। सीजी04 केसी 1709 की यह एक्टिवा किसी विक्की वाधवानी की बताई गई है। दुर्घटना की आशंका है, फिलहाल एक्सपर्ट्स टीम बुलाकर मामले की जांच कर रहे है।


अन्य पोस्ट