रायपुर

सुबोध सिंह, राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक
12-Jun-2023 9:02 PM
सुबोध सिंह, राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक

छत्तीसगढ़ के चार आईएएस अफसरों की नई और अहम पोस्टिंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जून। केंद्र में प्रतिनियुक्त  छत्तीसगढ़ कैडर के चार आईएएस अफसरों को नई और अहम पोस्टिंग मिली है । केंद्रीय अप्वाइंटमेंट कमेटी ने रविवार को अवकाश के दिन 16 अफसरों को एडिशनल सेक्रेटरी पदस्थ किया है। इनमें छत्तीसगढ़ कैडर 1993 बैच के अमित अग्रवाल को एडिशनल सीईओ यूआईएडी , रिचा शर्मा (1994 बैच) एएस खाद्य नागरिक आपूर्ति, मनिंदर कौर द्विवेदी (1995 बैच) एएस कृषि विभाग एवं एमडी लघु कृषक संगठन, सुबोध सिंह (1997 बैच ) डायरेक्टर जनरल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (उच्च शिक्षा विभाग) पदस्थ किए गए हैं। 

श्री सिंह के लिए पद को एडिशनल सेक्रेटरी के समकक्ष उन्नत किया गया है। सिंह,छत्तीसगढ़ कैडर के दूसरे अफसर हैं जिन्हें शिक्षा संबंधी उपक्रम की जिम्मेदारी दी गई है । उनसे पहले श्रीमती निधि छिब्बर केंद्रीय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का चेयरमैन पदस्थ की गईं हैं। एनटीए, नीट और जेईई जैसी परीक्षाएं आयोजित करता है। इसका गठन मोदी सरकार ने 2017 में किया था।

देवसेनापति संयुक्त सचिव के लिए इंपैनल

 इनके अलावा 2007 बैच के केसी. देवसेनापति संयुक्त सचिव पद के लिए इंपैनल हुए हैं। इस बैच के देशभर से 26 आईएएस शामिल किए गए हैं।

चार आईपीएस भी इंपैनल

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2004 बैच के 41 आईपीएस को केंद्र में महानिरीक्षक (आईजी) / आईजी समकक्ष स्तर के पदों पर नियुक्त करने के लिए मंजूरी दे दी है इनमें छत्तीसगढ़ से 2004 बैच के अभिषेक पाठक ,डॉ संजीव शुक्ला, नेहा चंपावत, व अजय कुमार यादव शामिल है। नेहा इस समय केन्द्र में ही प्रतिनियुक्ति पर है। वहीं अभिषेक पाठक पूर्व में एक बार प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं।


अन्य पोस्ट