रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून। राजधानी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। मेकाहारा में लेब टेक्नीशियन की नौकरी लगाने 3 लाख 78 हजार की ठगी की।
सेजबहार पुलिस ने बताया कि अखिलेश दास ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम डुण्डा में रहता है। जहां एक वर्ष पूर्व चमन लाल सिन्हा ने अखिलेश दास के घर पर आकर सरकारी विभाग में अच्छी पकड़ होने और मेकाहारा में लेब टेक्नीशियन पद पर भर्ती निकलने की बात कही। जिसके लिए चमन लाल रूपयों की मांग करने लगा।
इस प्रकार उसने धरमदास भारती और अन्य लोगों को भी झांसा में लेकर नौकरी लगाने के एवज में 3 लाख 78 हजार रूपए लिया था। जिसके बाद एक साल बाद भी नौकरी का कोई पता नहीं चला जिसपर फोन कर चमन लाल को पूछे जाने पर गोलमोल जवाब देने लगा। जिसके बाद वह अपना फोन बंद कर दिया। इस पर लोगों से पूछताछ करने पर पता चला की आरोपी ने अन्य कई लोगों को भी अपने जाल में फसा कर लोगों से पैसा वसूले हैं।
अखिलेश दास ने ठगी होने के शक में सेजबहार थाना जाकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।