रायपुर
16 लाख का सोना जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून। सदर बाजार के सराफा दुकान से लाखों का सोना लेकर फरार होने वाले कारीगर एवं एक खरीदार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
अमित पारख ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट की थी कि वह वालफोर्ट इनक्लेव मकान नं. बी/59 पचपेड़ी नाका रायपुर में रहता है तथा सदर बजार नाहटा काम्पलेक्स में पारख डाया ज्वेर्ल्स के नाम से दुकान का संचालन करता है। और वह ग्राहको की पसंद के जेवरातों के डिजाइन लगभग विगत चार पांच वर्षों से जेवर कारीगर त्रिदेव दास से बनवाते रहें है। बनवाई के रूप मे प्रति ग्राम सोने के रेट व जेवर के डिजाइन के हिसाब से भुगतान किया जाता ।
विगत पिछले दो-तीन माह में अमित ने त्रिदेव दास को अलग-अलग तिथियों में थोड़ा-थोड़ा करके सोना जेवरात बनाने के लिये दिया था। जब त्रिदेव दास के जेवर के संबंध मे पूछने के लिये फोन किया तो बंद आने लगा। उसकी दुकान जाकर पता किया तो दुकान भी बंद थी। त्रिदेव दास के संबंध में पता किया तो ज्ञात हुआ कि त्रिदेव दास उसका कुल 544 ग्राम सोना को हड़पने की नियत से लेकर फरार हो गया है। इस पर कोतवाली में धारा 406 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया।
उसके बाद से पुलिस त्रिदेव के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कर त्रिदेव दास को रायपुर से पकड़ा। त्रिदेव दास (34) निवासी बलरामबाटी सिंगुर जिला हुगली । हाल पता - कैलाशपुरी पुरानीबस्ती, श्याम साव उर्फ संपदा साव (32) निवासी सिंगूर थाना सिंगूर जिला हुगली पश्चिम बंगाल। हाल पता- महामाया मंदिर के पीछे पुरानीबस्ती रायपुर।पूछताछ करने पर उसने कुछ सोना पुरानी बस्ती निवासी श्याम साव उर्फ संपदा को बिक्री करना बताया। इस पर श्याम साव उर्फ संपदा को धारा 411 भादवि. के तहत गिरफ्तार किया।
दोनों के पास से 271 ग्राम सोना कीमत लगभग 16.74 लाख रूपए जप्त किया।