रायपुर

वीआईपी करिजमा की पांचवीं मंजिल के फ्लैट में बुलेट फायर
11-Jun-2023 10:42 PM
 वीआईपी करिजमा की पांचवीं मंजिल के फ्लैट में बुलेट फायर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। वीआईपी करिजमा अपार्टमेंट के पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट की खिडक़ी में एक गोली लगी है। किसी को चोट नहीं आयी है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते हैं। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। यह बाहर से किसी के द्वारा किया गया एक्सीडेंटल फायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फायर है, अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट द्वारा जाँच की जा रही है।


अन्य पोस्ट