रायपुर

गुजरात गेस्ट हाऊस से इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाले नाबालिग गिरफ्तार
11-Jun-2023 10:40 PM
गुजरात गेस्ट हाऊस से इलेक्ट्रॉनिक सामान चुराने वाले नाबालिग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। पाटीदार भवन के गेस्ट हाऊस से इलेक्ट्रॉनिक गेजेट्स चुराने वाले नाबालिग लडक़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवेन्द्र नगर पुलिस के मुताबिक तपन कुमार बेहरा देवेन्द्र नगर स्थित गुजरात गेस्ट हाउस पाटीदार भवन में रहता है। वह तीन जून  को गेस्ट हाउस का शटर गीराकर सो गया था।  गेस्ट हाउस में ताला नहीं लगाया था। तडक़े करीबन 4  से 7 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर गेस्ट हाउस के शटर को उठाकर कमरे अंदर प्रवेश कर तपन के पर्स में रखे नगदी रकम तथा मेज में रखा मोबाईल फोन, सैमसंग कम्पनी के टैबलेट एवं हाथ घड़ी को चोरी कर फरार हो गया। इस पर थाना देवेन्द्र नगर  पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज किया ।

पुलिस ने तपन सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ कर, घटना स्थल तथा आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेज से तलाश शुरू की।  मुखबीर की सूचना पर  एक नाबालिग बालक को पकड़ कर  पूछताछ करने पर उसने  चोरी स्वीकार की और । उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सैमसंग कम्पनी का एक टैबलेट, एक मोबाईल फोन एवं 2 हाथ घड़ी जुमला कीमती लगभग 50 हजार रूपये जप्त कर अपचारी बालक के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


अन्य पोस्ट