रायपुर
इदरीश के खिलाफ थाने में शिकायत
11-Jun-2023 10:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जून। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता के खिलाफ शिकायत की है। उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीश के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल यह सारा विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से खड़ा हुआ । इदरीश गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें डॉक्टर रमन सिंह को किडनी चुराने वाला बताया गया। इस पोस्ट को भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने निराधार और आपत्तिजनक बताते हुए सिविल लाइन थाने जाकर इस मामले का शिकायती आवेदन दिया है । फिलहाल इस मामले में पुलिस ने किसी भी तरह की एफ आई आर दर्ज नहीं की है। पुलिस की ओर से शिकायत आवेदन पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे