रायपुर
प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से दस लाख पार
11-Jun-2023 8:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जून। शहर जलविहार कॉलोनी स्थित मिरानी प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से चोरों ने लाखों रूपए पार कर दिए है। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर ऑफिस के बाथरूम के रोशनदान में लगे कांच को तोडक़र अंदर घुसे और आलमारी को गैस कटर से काटकर 10 लाख नगदी चोरी कर ले गए। तेलीबांधा थाना को सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि, जलविहार कॉलोनी में स्थित मिरानी प्रापर्टी डीलर मिरानी कंस्ट्रक्शन नामक ऑफिस है। इसके संचालक तुषार मिरानी है।यह ऑफिस तीसरे मंजिल पर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे