रायपुर
जेडी शिक्षा, पशुधन में तबादले
09-Jun-2023 6:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। रायपुर संयुक्त संचालक शिक्षा का तबादला हो गया है। के. कुमार को एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति पर देते हुए संयुक्त संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर डॉ. योगेश शिवहरे की नियुक्ति की गई है । वे अब तक एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति पर अतिरिक्त संचालक को पद पर कार्यरत थे।
दुसरी ओर पशुधन विकास विभाग में दो उप संचालकों को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत कर तबादला किया गया है। इनमें डॉ. शंकरलाल उइके को रायपुर में ही रखा गया है।
वहीं रायगढ़ के डॉ. जीएसएस तंवर को पदोन्नत संयुक्त संचालक बिलासपुर भेजा गया है। इनके साथ रायपुर की प्रभारी जेडी डॉ. अंजना नायडू, बिलासपुर के डॉ. डीडी झारिया को संचालनालय रायपुर अटैच किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे