रायपुर

मेटल पार्क यार्ड में सेंधमारी 98 हजार का टॉयर, डिस्क के चोरी
08-Jun-2023 6:43 PM
 मेटल पार्क यार्ड में सेंधमारी 98 हजार का टॉयर, डिस्क के चोरी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 8 जून। खमतराई इलाके में टाटा मोटर्स के यार्ड में रखे सामान की चोरी हो गई। अज्ञात चोर यार्ड के दीवार में सेंधमारी कर अंदर रखा एमआरएफ टॅायर और मय डिस्क कुल 98 हजार की चोरी कर ले गए।

पुलिस के मुताबिक बोरिया निवासी अभिजीत सिंह ने खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेटल पार्क रावाभाठा में टाटामोटर्स का टायर का गोदाम है जहां पर दो और चार पहिया वाहनों के टायर और पार्टस रखे थे। जिसे 2-3 की रात को कोई अज्ञात चोर मेन गेट मे ताला लगा देख यार्ड के पीछे हिस्से की दीवार में सेंधमारी कर यार्ड में रखा मय डिस्क और एमआरएफ टॉयर के बंडल को चोरी कर ले गया।

तीन की सुबह यार्ड खोलने पर अंदर जाकर देखा तो यार्ड की पीछे की दीवार टूटी हुई थी। और अंदर रखा टायर और मय डिस्क वहां नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। जिस पर यार्ड में चोरी होने की रिपोर्ट अभिजीत सिंह ने थाना में दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट