रायपुर

एक से भूखंड की तो दूसरे से सामान खरीदी के बदले पेमेंट की धोखाधड़ी
08-Jun-2023 6:41 PM
 एक से भूखंड की तो दूसरे से सामान खरीदी के बदले पेमेंट की धोखाधड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 जून। धोखाधड़ी के दो अलग अलग मामलों में 40 लाख रूपए से अधिक का भुगतान नहीं किया गया है। एक मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सेजबहार पुलिस के मुताबिक काठाडीह निवासी युवती बी. पूजा राव ने जॉनसन प्रकाश, सिमियन प्रकाश से दिसंबर -21 में  भूखंड खरीदने का सौदा किया। प्रकाश बंधुओं ने दूसरे की जमीन 447/4 के एक भाग 105/61 को बेचने पूजा से 3.30,995 रुपए लिए।और भूखंड अब तक नहीं दिया। पूजा ने प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राधेश्याम ध्रुव के समक्ष आवेदन दिया । कोर्ट के आदेश पर सेजबहार ने कल शाम धारा 420,467,468,471,120 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया। गंज पुलिस ने भी बुधवार को धारा 420,34. या मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक संमति नगर फाफाडीह निवासी सोहन गावरी ( 57) सेअक्टूबर-16 से अक्टूबर-18  के बीच देव्रत साहा, सुभाशीष साहा ने 1,75,50000 रूपए के बिजली के सामान खरीदा। इस कीमत में से साहा ने 37.86 लाख का भुगतान नहीं किया है। सोहन की  देवेंद्र नगर महाराष्ट्र बैंक के पास दुकान है। उन्होंने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट