रायपुर

सूने मकान से 16 हजार नगदी, सर्विस रोड़ से बाइक पार
07-Jun-2023 6:20 PM
सूने मकान से 16 हजार नगदी, सर्विस रोड़ से बाइक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 जून। डीडी नगर इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर कमरे का दरवाजा तोडक़र आलमारी से 16 हजार नकदी को चोरी कर ले गया।

पुलिस से मि ली जानकारी के मुताबिक मनोज पटेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह त्रिमुर्ति चौक सुन्दर नगर रहता है। जो मंगलवार को किसी काम से परिवार के  साथ बाहर गया हुआ था। जहां उसने अपने मकान में ताला लगाकर सोमवार को ही चले गउ थे।

इसी बीच किसी अज्ञात चोर ने सूना मकान देख दरवाजे का ताला तोडक़र कमरे में रखा आलमारी का ताला खोल उसमें रखे नकदी 16 रूपए को चोरी कर ले गया। दूसरे दिन जब घर आकर देखा तो मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखा नकदी नहीं था। जिसे को अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस ने प्रार्थी के शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 454, 380 का अपराध दर्ज किया।

इधर तेलीबांधा के पास मेग्रेटो मॉल के पास सर्विस रोड़ पर खड़ी बाइक  की चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर बाइक का लॉक खोल उसे ले गया। जलाउद्दीन खान ने थाना तेलीबांधा में  इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शनिवार को किसी काम से संतोषी नगर से मेग्रेटो मॉल के पास गया था।

 

जहां वह वहीं सर्विस रोड कर अपनी बाइक सीजी 04 के एस 2646 को खड़ी किया था। कुछ देर बाद जब वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गसा।  पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से घटना की पूछताछ कर अज्ञात चोर की पतासाजी कर जा रही है।


अन्य पोस्ट