रायपुर

एनसीसी कैडेटें ने नुक्कड़ नाटक कर दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश
02-Jun-2023 5:07 PM
एनसीसी कैडेटें ने नुक्कड़ नाटक कर दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। 
प्रदेश सहित राजधानी में बढ़ते प्लास्टिक के  प्रदूषण के भावी परिणाम को लेकर दुर्गा महाविद्यालय के 25, एवं विज्ञान महाविद्यालय  के 15 कैडेट्स ने रैली निकाल कर सुंदर नगर चौक पर एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। इस नाटक में कैडेट्स ने प्लास्टिक के उपयोग के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। 

लोगों को जागरूक रहकर इसके उपयोग ना करने की सलाह दी। साथ ही आवश्यक होने पर पुन: उपयोग होने वाले प्लास्टिक के उपयोग पर जोर देने का आग्रह किया। इस अवसर पर दुर्गा महाविद्यालय के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर डॉ विजय कुमार चौबे, सार्जेंट बसंत, सार्जेंट मोरिया एवं सार्जेंट मोहन उपस्थित रहे । राष्ट्रीय छात्र सेना के कैडेट्स समय-समय पर देश एवं समाज में फैली बुराइयां, कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता के अभियान चलाते रहते हैं ।


अन्य पोस्ट