रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। सिविल लाइन इलाके में राह चलते से लूट की घटना के बाद दो नाबालिग लडकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 31 की शाम को एक बाइक में सवार लडक़ा और दो लडकियों ने राह चलते से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने भोलाराम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 392 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
भोलाराम गेंडरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 की रात करीब 21:30 बजे दुकान बंद होने के बाद पैदल अपने घर गांधी नगर जा रहा था। जो माता गैरेज जय भोले काम्प्लेक्स पास पंडरी में पहुंचा था कि पैदल जाते समय देखने के लिए मोबाईल को जेब से निकालकर घड़ी देख रहा था। इसी दौरान पीछे से एक मोटर सायकल में सवार अज्ञात एक लडक़ा एवं दो लडक़ी आये और पीछे बैठी लडक़ी ने झप्पटा मारकर मोबाइल को लूटकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत भोलाराम ने सिविल लाइन में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 दर्ज कर विवेचना में लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
पूछताछ कर बाइक नम्बर के आधार पर अज्ञात आरोपियां की गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर मुखबीर की सूचना पर दो नाबालिग लड़कियों को पकड़ा। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जूर्म स्वीकार किया। उनके कब्जे से लुटे गये मोबाइल को जब्त कर कार्यवाई की गई। एक अन्य फरार आरोपी की पता तलाशी की जा रही है।