रायपुर

पहले बाइक चुराई फिर बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा, गिरफ्तार
02-Jun-2023 3:57 PM
पहले बाइक चुराई फिर बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून।
कोतवाली इलाके में चोरी की स्कूटी बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से स्कूटी को जब्त किया। 

मिली जानकारी के मुताबिक मुचाबीर से सूचना मिली की  कालीबाड़ी के पास एक व्यक्ति चोरी की बाइक रखा है। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबीर के बताए गए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर एण्टी क्राईम साईबर यूनिट कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेन्द्र सागर निवासी नेहरू नगर कोतवाली का होना बताया। 

कड़ाई से पूछताछ करने पर स्कूटी चोरी का होना बताया। जिस पर नरेन्द्र सागर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की  एक्टिवा  सीजी 08 एटी 2431 कीमत 40,000 रूपए को जप्त कर धारा 41(1+4) जा.फौ./379  का अपराध दर्ज कर कार्यवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट