रायपुर
पूर्व आरटीओ के यहां लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार
01-Jun-2023 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 1 जून। पिछली ईद के आसपास पूर्व परिवाहन अधिकारी गनी खान के गीतांजली नगर स्थित मकान में लाखों रूपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। अंतर्राज्यीय शातिर चोर डी. रवि राव को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया।
लाखों रूपये कीमत के सोने, हीरे एवं प्लेटिनम के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी हुई थी। आरोपी के कब्जे से चोरी की करीब 16 लाख रुपए कीमत के सोने एवं हीरा जड़ित प्लेटिनम के जेवरात समेत 80 हजार नगदी जप्त किए गए। शातिर चोर ने चोरी की रकम से श्याम नगर में मकान खरीदा था। उसने चोरी के जेवरात उड़ीसा में बेचे थे। आरोपी मूलतः गंजाम उड़ीसा का निवासी है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में आंध्र प्रदेश की जेल में रह चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे