रायपुर
नगर निगम द्वारा एक बार फिर से तोड़ो और बनाओ अभियान शुरू
01-Jun-2023 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। डीडी नगर स्थित सेंट्रल स्कूल के पास नगर निगम द्वारा एक बार फिर से तोड़ो और बनाओ अभियान शुरू किया गया है। स्कूल की ओर जाने वाली यह सडक़ एक महीने पहले ही करोड़ों की लागत से बनाई गई है। सडक़ बनाने के बाद याद आया कि भूमिगत पाईप लाईन डालना ही भूल गए। अब पाईप लाईन डालने यह सडक़ फिर खोदी जा रही है। इस भूलचूक या लापरवाही की भरपाई के लिए निगम या पीडब्ल्यूडी के लोग एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लेकिन असली जिम्मेदार तो इलाके के करदाता नागरिक हैं। उन्होंने ही टैक्स पटाकर निगम को ऐसी फिजूलखर्ची का अवसर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे