रायपुर

आत्मानंद स्कूल में 174 पदों के लिए आवेदन 31 तक
28-May-2023 5:36 PM
 आत्मानंद स्कूल में 174 पदों के लिए आवेदन 31 तक

रायपुर, 28 मई। रायपुर जिला अन्तर्गत 6 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय 9 मई को विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए  20 मई  शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। रायपुर अन्तर्गत  रायखेड़ा  एवं गनियारी तिल्दा,  खोरपा अभनपुर, चंदखुरी आरंग और  बरबंदा विकासखण्ड धरसींवा  को स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित किया गया है।उक्त प्रत्येक विद्यालय के लिए 24 पद स्वीकृत किये गये है अर्थात् कुल 120 पदों एवं पूर्व में जारी 54 पदों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन तिथि में वृद्धि करते हुए  31 मई  शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

 


अन्य पोस्ट