रायपुर
मूणत ने पूछा-राहुल और सोनिया गांधी के बिना देश अधूरा है क्या?
28-May-2023 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस द्वारा 9 सवाल पूछे जाने मामले पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है। मूणत ने कहा अपने आचरण और व्यवहार को कांग्रेस पार्टी सुधारे। मोदी ने देश का मान और सम्मान बढ़ाया है । 1984 के दंगे को हिंदुस्तान भुला नहीं है। इमरजेंसी को हिंदुस्तान भुला नहीं है। कोरोना काल में पूरे परिवार को मुफ्त में अनाज देना देश भूला नहीं है । नए संसद भवन के उद्घाटन पर कांग्रेस की आपत्ति पर मूणत ने कहा कि अग्रेजों के बाद गांधी परिवार ने देश का ठेका लिया है क्या? अन्य राजनीतिक दलों के नेता कोई काम करें,तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बिना देश अधूरा है क्या? नरेंद्र मोदी को देश ने पीएम चुना है। पार्लियामेंट भवन के उदघाटन पर कांग्रेस को पेट मे दर्द हो रहा है?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे