रायपुर

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों के लिए 8 तक आवेदन
28-May-2023 2:39 PM
आंगनबाड़ी के रिक्त पदों के लिए 8 तक आवेदन

रायपुर, 28 मई। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, जिला रायपुर  में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आठ एवं  सहायिका के लिए 23 रिक्त पदों पर  25 मई से 08 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। परियोजना अधिकारी रायपुर ने बताया कि निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है । पूर्णरूप से भरे गये आवेदन निर्धारित तिथि व कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायपुर शहरी - 02, एच.आई.जी 82 सेक्टर - 01, डी.डी. नगर   स्थित कार्यालय में सीधे जमा किया जा सकता है। अर्हता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय, नगर निगम रायपुर तथा वार्ड पार्षद कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।
 


अन्य पोस्ट