रायपुर

प्लेटफॉर्म छोड़ बाहर जा खड़े हुए लिंक एक्सप्रेस के चार डिब्बे
27-May-2023 6:05 PM
 प्लेटफॉर्म छोड़ बाहर जा खड़े हुए लिंक एक्सप्रेस के चार डिब्बे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मई। राजधानी के रेलवे स्टेशन में शनिवार सुबह यात्रियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेन के चार डिब्बे  प्लेटफार्म से बाहर जा खड़े हुए। विशाखापट्नम से आने वाली कोरबा लिंक एक्सप्रेस   जब प्लेटफार्म नंबर 3 पर आई ट्रेन के करीब 4-5 डिब्बे प्लेटफार्म से बाहर खड़े हो गए। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक स्टॉफ की गलती की वजह से आज ऐसा हुआ। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के लोको पायलट को रायपुर रेलवे स्टेशन में पदस्थ स्टॉफ ट्रेन को और आगे आने का सिग्नल देते रहे, जिसके कारण ट्रेन प्लेटफार्म से आगे आ गई। ट्रेन के करीब 4-5 डिब्बे प्लेटफार्म  से बाहर निकल गए. जिसके कारण इन डिब्बों में बैठे यात्रियों को उतरने में काफी परेशानी हुई। हालांकि यात्रियों के उतर जाने के बाद ट्रेन को पुन: बैक किया गया।


अन्य पोस्ट