रायपुर
महेश नवमी का भव्य तीन दिवसीय महोत्सव रविवार से
27-May-2023 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी का ज़ोरदार आयोजन माहेश्वरी सभा द्वारा किया जाएगा । महेश नवमी कार्यक्रम में गत रविवार को रक्तदान शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्तदान हुआ एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। माहेश्वरी सभा द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया है । सभा अध्यक्ष संपत काबरा एवं सचिव कमल राठी ने बताया कि रविवार को रात 8 बजे भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा द्व.द्द रोड दादाबाडी से गोपाल मंदिर सदर बाज़ार के लिए निकाली जाएगी । शोभायात्रा में रायपुर जिला के समाज जन पारंपरिक साफ़ा मे सम्मिलित होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे