रायपुर
राठौर चौक में नाला बनाने वालों ने पाईप फोड़ी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। रमण मंदिर वार्ड के चूनाभ_ी मोहल्ले में तीन दिनों से रहवासी जल संकट से जूझ रहे हैं। पहले गंदे पानी की आपूर्ति और अब बिलकुल भी पानी नहीं मिल रहा।
रहवासियों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से मोहल्ले के कुछ घरों में हो रही है और कुछ घरों में नहीं। जलापूर्ति की यह समस्या वैसे तो पिछले कुछ महीनों से है,जब से जेजेएम कनेक्शन देने का काम शुरू हुआ । कई जगह अनाप,शनाप तरीके से ठेका मजदूरों ने खोदकर राइजिंग को क्षतिग्रस्त कर छोड़ दिया गया है। तब से पानी कभी आता है कभी नहीं। जब आता है तो धार इतनी पतली होती है कि बाल्टी भरने में 15-15 मिनट का समय लगा। वह भी कुछ देर के लिए ही । उसके बाद आई गंदे पानी की। लोग कुछ दिनों से इस समस्या से परेशान है।
जानकारी के अनुसार राठौर चौक के पास निगम जोन-7 के द्वारा नाली बनवाई गई है। इसके लिए जेसीबी से खुदाई कराई गई। इससे , चूनाभ_ी और आसपास को इलाके को जाने वाली पाइप को फट गई। जोन-7 के अमले ने अपना काम न होना कहकर छोड़ दिया। और लोग इस मौसम में पानी के लिए जूझते रहे। और तब इसकी खोजबीन के बाद सुधारा गया। और अब झूलेलाल चौक के पास वाल्व खराब होने के कारण पानी बह रहा है। और चूनाभ_ी संकट में है। इस संबंध में जोन कमिश्नर आरके. डोंगरे ने बताया कि निगम का अमला सुधार कार्य में जुटा है जल्द जलापूर्ति सामान्य कर ली जाएगी।