रायपुर

दोनों याचिकाएं खारिज, बीईओ/ईडी पद पर प्रमोशन का रास्ता साफ
27-May-2023 3:46 PM
दोनों याचिकाएं खारिज, बीईओ/ईडी पद पर प्रमोशन का रास्ता साफ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई।
एबीईओ से बीईओ/सहायक संचालक पद पर प्रमोशन को लेकर राज्य सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में एबीईओ से बीईओ/सहायक संचालक के प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी थी। हाईकोर्ट ने केस की सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया था। हालांकि हाईकोर्ट ने ये केस 22 मार्च 2023 को ही खारिज कर दिया था। अब हाईकोर्ट के उसी निर्देश को लेकर शासन ने स्थिति साफ की है। ये बात अलग है कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्थिति स्पष्ट करने में ढ़ाई महीने का वक्त लगा दिया है। 

आदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि बीईओ प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट के स्टे के आधार पर विभाग ने जो आदेश 3 फरवरी को जारी किया गया था, 22 मार्च के हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे अपास्त कर दिया गया है। लिहाजा प्रमोशन को लेकर स्थिति अब पूरी तरह से साफ हो गयी है। हाईकोर्ट के आधार पर राज्य शासन ने 30 दिसंबर 2022 को बीईओ प्रमोशन का जो आदेश जारी किया था, वो आदेश यथावत रह गया है।

दरअसल हाईकोर्ट में बीईओ के प्रमोशन को लेकर दो याचिकाएं  एक साथ लगी थी। इनमें से याचिका पहले ही हाईकोर्ट की सिंगल और डबल बेंच से खारिज हो चुकी थी। दूसरी याचिका शासन के संज्ञान में नहीं था, लिहाजा राज्य सरकार ने पद पर प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया। 

30 दिसंबर 2022 को पदोन्नति आदेश जारी करने के बाद जैसे ही राज्य सरकार के संज्ञान में कोर्ट का स्टे आया। राज्य सरकार ने 3 फरवरी 2023 को प्रमोशन के आर्डर को स्थगन कर दिया था। हालांकि उसके बाद कोर्ट ने 22 मार्च को भी खारिज कर दिया था, जिसके बाद प्रमोशन का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।


अन्य पोस्ट