रायपुर

गर्मी से बचने टोपी, गमछा, छाता का सहारा
27-May-2023 3:45 PM
गर्मी से बचने टोपी, गमछा, छाता का सहारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। 
नौतपा का आज तीसरा दिन है। सुबह से ही तेज गर्मी पडऩे लगी । सुबह नौ बजे का हा हाल ऐसा था मानो दोपहर की धूप हो दिन के 11 बजे तक मौसम गर्म हो गया और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान होते रहे। रोजमर्ररा के काम में जाने के  लिए लोग टोपी  गमछा, छतरी लेकर धुप से बचते बचाते निकने वहीं दोपहर में शहर की सडक़े विरान रही। भीषण गर्मी का असर कारोबार पर भी देखा गया। दुकानों में दोपहर तक ग्राहकों का आना जाना भी कम देखने को मिला। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली।


अन्य पोस्ट