रायपुर

कंकाली तालाब की दीवारों में करंट
26-May-2023 6:56 PM
कंकाली तालाब की दीवारों में करंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मई। राजधानी के कंकाली तालाब में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सौंदर्यीकरण में बड़ी गड़बड़ी लापरवाही सामने आई है, एक माह पहले सौंदर्यीकरण में 1 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च करने के बाद भी तालाब का पाथवे अंधेरे में डूबा हुआ है। माह भर बाद अधिकारियों को समझ आ रहा है की कम रौशनी बाली लाइट के अलावा कम लोड क्षमता वाला तार बिछा दिया गया है जिसके जलने का खतरा है।

साथ बिजली कार्य में लापरवाही के कारण बाउंड्री वॉल में करंट फैल रहा है। गड़बड़ी सामने आने के बाद अब बाउंड्री में लगे सजावटी लाल पत्थरों को तोड़ कर निकला जा रहा है। जिससे साफ है काम को लेकर प्लानिंग नहीं की गई थी। यह सारा कुछ ठेका फर्म के लापरवाही से हुआ है। चूंकि अभी उसने निगम को हैंडओवर नहीं किया। इसलिए उसे ही पुन: बनाना पड़ेगा।

फर्म की अपनी ही लापरवाही भारी पड़ गई। यह अलग बात है कि रिवाइज्ड एस्टीमेट का प्रस्ताव देकर वह राशि वसूल लेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछले ही अप्रैल  में  इस तालाब के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया था।


अन्य पोस्ट